बिना केटेगरी

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता…..!!

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता…..!!

आज शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय, पानसेमल में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। खेल प्रारंभ होने से पूर्व खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साह और ऊर्जा को देखकर यह विश्वास और भी प्रगाढ़ हुआ कि हमारे क्षेत्र के युवा प्रतिभाशाली हैं और खेल जगत में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित कर सकते हैं। कबड्डी जैसा पारंपरिक खेल न केवल हमारी संस्कृति और धरोहर का हिस्सा है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा भी देता है।

ऐसे खेल आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच मिल सके और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें।
कबड्डी की लोकप्रियता और परंपरा इन आयोजनों से जीवंत रहेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री सचिन जी चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रकान्त जी महाजन, वरिष्ठ नेता श्री मनोहर जी पटेल , श्री कन्हैयालाल जी जैन, श्री इस्माइल जी खान, श्री प्रकाश जी जोशी, श्री राम जी सोनाने, प्राचार्य प्रो. श्रीमती संगीता जी भंडारी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ.सुनिल जी बागले , अन्य प्रोफेसर गण, खिलाड़ी अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

Banking Remains Far Undercapitalised For Comfort

Web1Tech

Indian Exports May Not Gain Much From Rise in Global Trade

Web1Tech

THE Alliance Authorized to Establish Contingency Fund

Web1Tech