शटर का ताला तोड़, लगभग 1 लाख का सामान ले उड़े चोर
दैनिक सामना/शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर
धर्मेन्द्र चौधरी/खुनुवा सेक्टर/संवाददाता
बीते रात को बाणगंगा खुनुवा रोड पर स्थित डोहरिया चौराहे पर राम विलास चौधरी की किराने की दुकान है। बीती रात को वो शाम को रोज़ की तरह शटर बन्द करके घर गये। रात में चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए शटर को तोड़ कर दुकान में रखे महंगे सामान काजू ,बादाम के पैकेट ,लौंग इलायची आदि ,36000 रुपये नक़द कुल लगभग 1 लाख की चपत लगा गये। समाचार लिखे जाने तक शोहरतगढ़ थाने में FIR दर्ज हो चुकी है।मौके पर शोहरतगढ़ थाना के पुलिस ने मुवायना किया मौके पर सब इंसपेक्टर हरिओम कुशवाहा सब इंसपेक्टर महेंद्र चौहान का० अदित्य कुमार यादव व डायल 112 आदि मौजूद रही




फाइल फोटो- धर्मेन्द्र कुमार चौधरी
